- ड्रग एडिक्शन का पारिवारिक इतिहासः ऐसे लोगों में नशे की लत होने का जोखिम अधिक होता है। क्योंकि, उन्हें यहआदत विरासत के तौर पर मिल सकती है। इसके अलावा अक्सर बच्चे अपने परिवार के सदस्यों की आदतें ही सीखते हैं।
- पुरुष होनाः नशे की लत महिलाओं में भी होती है। हालांकि, इसके मामले पुरुषों में अधिक देखे जाते हैं। भारत के आज भी कुछ क्षेत्रों में पुरुषों का नशा करना उनकी मर्दानगी को दर्शाने का एक जरिया माना जाता है।
- अन्य मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर होनाः अगर आपको मानसिक स्वास्थ्य विकार जैसे अवसाद, अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) या पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर है, तो आप नशे की लत का शिकार हो सकते हैं।
- साथियों का दबावः दोस्तों के दवाब के कारण नशे की लत लगना युवाओं में सबसे आम कारण पाया गया है।
- पारिवारिक कलेशः अगर परिवार के बीच रिश्ते किसी कलेश से गुजर रहे हैं, तो नशे की लत लगने का जोखिम भी बढ़ सकता है।
- एंग्जाइटी, डिप्रेशन और अकेलापनः इस तरह के मनोवैज्ञानिक भावनाओं की स्थितियों में भी ड्रग एडिक्शन का जोखिम बढ़ सकता है।
- अत्यधिक नशे की दवा लेनाः कुछ दवाओं, जैसे उत्तेजना बढ़ाने, कोकीन या दर्द निवारक दवाएं अन्य दवाओं की तुलना में नशे के तेजी से विकास करते हैं।
यहां प्रदान की गई जानकारी को किसी भी मेडिकल सलाह के रूप ना समझें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
Tags
स्वास्थ्य समाचार