बुरहानपुर में कुत्तों का आतंक...महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता भगत ने कार्यवाही हेतु सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर (नि•प्र) नगर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे लोगो का सड़क पर निकलना दुश्वार को हो गया है।आए दिन कुत्ते किसी न किसी को अपना शिकार बनाते हैं।  पीड़ित लोग परेशान है। इस संबंध मे नगर निगम उपायुक्त सलिम खान को ज्ञापन देकर महिला कांग्रेस कमेटी जिला बुरहानपुर जिला अध्यक्ष सरिता भगत ने अवगत कराया राजपुरा में 4 खंबे के पास और कमल टॉकीज के पीछे कुत्तों ने एक नई स्कूटी की  सीट फाड दी और एक बच्चे को काट लिया  इस तरह आवारा घूम रहे कुत्ते लोगों पर हमला करने लगे हैं। इससे नगर में दशहत है। नगर निगम  की ओर से आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे लोगों में आक्रोश है। 
नगर के प्रमुख मार्गों और गलियों में कुत्तों का जमावड़ा लग रहा है।स्कूल जाने वाले छात्र छात्राएं आते-जाते समय डरने लगे हैं। बच्चों के पीछे कुत्ते दौड़ने लगते हैं। देर रात में निकलने वाले लोगों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। अपना काम कर बाइक से घर लौट रहे लोगों के पीछे दौड़ते हैं इससे चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है और हादसे का खतरा होता है। कुत्तों का झुंड बीच रोड पर होने के कारण जाम लग जाता है। इस पर निगम व्दारा तुरंत कार्रवाई की जाने की जरूरत है। इस अवसर पर मीराबाई राठौर, कल्पना रामेश्वरी, माया गहलोत , इंदू बाई ,बबीता ठाकुर आदि महिलाएं मौजूद थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post