बुरहानपुर - स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत बालाजी नगर निवासी राजेश दोर्वेकर के साथ ऑनलाइन एक लाख रु.की ठगी का मामला सायबर सेल की मुस्तैदी से 24 घँटे में हल हो गया।
मामला इस प्रकार था कि गत दिनों स्वास्थ्य कर्मी राजेश दारवेकर के फोन पर एक अंजान नम्बर से काल आया जिसने स्वयं को फोन - पे का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर कहा कि आपकी कुछ राशि फोन - पे में रुकी हुई है जो आपके खाते में डालना है । ऐसा कहकर उसने
फोन - पे के खाते की जानकारी मांगी । राजेश द्वारा फोन - पे के खाते की जानकारी देते ही उनके खाते से उसी समय 1,00,000 रुपये की राशि स्वतः कट गई जिसका उन्हें मैसेज प्राप्त हुआ । मैसेज मिलने पर धोखाधड़ी का एहसास होते ही लालबाग थाने पर सम्पर्क किया ।
एस आई अंकिता भुरिया ने शिकायत पर तत्काल सायबर सेल को मामला बताया । सायबर सेल द्वारा मोबाईल से ट्रांजेक्शन की डिटेल लेकर फोन - पे के अधिकारियों से तत्काल पत्राचार कर आरोपी के खाते को डेबिट फ्रीज करवाया गया ।
पीड़ित द्वारा पुलिस को सुचना देने के मात्र 15 मिनट के भीतर सायबर सेल द्वारा राशी फ्रीज करवाई गई । अगले ही दिन फोन - पे से सम्पर्क कर पूरी राशि पीड़ित के खाते में पुनः वापस करवा दी गई ।
पीड़ित के द्वारा सायबर को सुचित करने व सायबर टीम द्वारा उस पर तत्काल कार्यवाही करने से फरियादी की कड़ी मेहनत की कमाई धोखेबाजो के खाते में जाने से बच गई ।
राशि वापस मिलने पर फरियादी राजेश ने खुशी व्यक्त करते हुए सायबर टीम का स्वागत किया ।
गौरतलब है कि आनलाईन पेमेंट के इस दौर में नागरिको को बहुत जागरुक होने की आवश्यकता है । मोबाईल पर आने वाली किसी भी लिंक को क्लिक करने , गुगल सर्च कर काल सेंटर पर फोन करने , मोबाईल नंबर पर किसी तरह की बैंक डीटेल , खाते की जानकारी , ओटीपी आदि देने से बचना चाहिए ।
Tags
बुरहानपुर समाचार