निजी अस्पतालों में कितने रुपये में लगेगा कोरोना का पहला टीका...केंद्र सरकार ने तय किये दाम

नई दिल्ली - देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच टीकाकरण अभियान के अगले फेज का ऐलान हो चुका है। 
एक मार्च से 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा, 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले ऐसे लोगों को, जिन्हें को-मॉर्बिडिटीज है, वे भी वैक्सीन लगा सकेंगे। प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने के लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे। 
कोरोना टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार ने पहले ही कहा है कि सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण मुफ्त होगा। परंतु अब निजी अस्पतालों में टीकाकरण को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो गई है। केंद्र सरकार ने शनिवार को जानकारी दी है कि कोरोना टीकाकरण केंद्र के रूप में काम कर रहे निजी अस्पताल में प्रति व्यक्ति प्रति खुराक 250 रुपये लिए जाएंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post