आँखों की समस्या के प्रमुख कारण और उन्हें स्वस्थ रखने के 10 टिप्स

आँखों की समस्या के प्रमुख कारण -

पर्यावरण का प्रदूषण 

अधिक वक्त tv या कम्प्यूटर स्क्रीन के सामने बिताना 

पर्याप्त मात्रा में नींद ना लेना 

शरीर में पानी की कमी 

ज्यादा देर तक मोबाइल देखना 

खानपान सही ना होना 

आँखों को स्वस्थ रखने के 10 टिप्स -

01. बेहतर आँखों के लिए विटामिन ए और विटामिन के से भरपूर भोजन लेना चाहिए। आँखों की दृष्टि को सही बनाये रखने के लिए रोजाना विटामिन और मिनरल्स की भरपाई के लिए फल और सब्जियों का सेवन करें।

02. कंप्यूटर पर कुछ पढ़ते हुए या काम करते हुए थोड़ा विराम लें। 5 मिनट का छोटा ब्रेक लेने से आंख की मांसपेशियों को आराम मिलेगा। आखों में पानी छिड़कें और 5 मिनट के लिए इन्हे बंद कर लें फिर काम करें।

03. अपनी आँख के गोलों को गोलाकार रूप में 5 मिनट तक घुमाना और बार बार आँखें झपकाना जैसी एक्सरसाइज करें। सुबह के समय अपने हाथों को रगड़ें और इन गर्म हाथों को आँखों पर रखें। इन एक्सरसाइजेज से आँखों को पुनः नमी की प्राप्ति होगी और आँखें स्वस्थ रहेंगी।

04. आँखों के आगे से काले घेरे और आँखों का सूजापन दूर रखने के लिए 8 घंटे की नींद लें। नींद की कमी से ना केवल आँखें लाल होती हैं बल्कि चेहरे का लुक भी बिगड़ जाता है। भरपूर नींद से चेहरा और आँखें दोनों फ्रेश रहते हैं।

05. आँखों को अधिक नमी प्रदान करने के लिए ठंडी ककड़ी के टुकड़े आँखों पर रखें। ककड़ी आँखों के काले घेरों को हटाने में और रक्त की भांति लाल आँखों को सुन्दर और स्वस्थ बनाने में लाभकारी है।

06. आँखों को स्वस्थ रखने के लिए इन्हे मॉइस्चर प्रदान करना बहुत जरुरी है। यदि आपके पास ककड़ी नहीं है तो मॉइस्चराइजिंग ड्रॉप खरीद लें और इसे रोजाना आँखों में डालें।

07. आँखों को सुबह या कुछ गिर कर रड़कने पर इन्हे रगड़ें नहीं। यदि आँखों में कुछ गिर जाता है तो आँखों में पानी छिड़ककर साफ़ कर लें बजाय कि इन्हें रगड़ने के। रगड़ने से आँखों में कोई भी हानि हो सकती है।

08. जब घर से बाहर धुप में निकलें तो चश्मा पहन लें इससे काले घेरे नहीं पड़ेंगे और आँखें कमजोर नहीं होंगी। बेहतर आँखों के लिए एक मुख्य सावधानी है जो आप बरत सकते हैं।

09. लेट कर बुक्स या मोबाइल पर पढ़ाई नहीं करनी चाहिए । पढ़ने के लिए आँखों से किताब या स्क्रीन की दूरी डेढ़ से दो फुट की होनी चाहिए।

10. बादाम,सौंफ और कुंजा मिश्री बराबर मात्रा में लेकर बारीक पीस लें। इस मिश्रण को एक चम्मच सुबह एक चम्मच शाम को दूध के साथ लें। ये आँखों के लिए अमृत है। लगातार एक महीने लेने से शुरुआती कम नंबर का चश्मा भी उतर जाता है।



Post a Comment

Previous Post Next Post