नई दिल्ली - आगामी 11 दिसंबर को देश भर में डॉक्टरों ने हड़ताल करने का फैसला लिया है। हालांकि इस दौरान कोरोना संक्रमण से जुड़ी चिकित्सीय सेवाएं जारी रहेंगी।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने यह घोषणा करते हुए कहा है कि आर्युवेद चिकित्सकों द्वारा सर्जरी के कानूनी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
यह अनुमति देने के लिए सीसीआईएम की अधिसूचना और नीति आयोग द्वारा चार समितियों के गठन से केवल मिक्सोपैथी को बढ़ावा मिलेगा। आईएमए ने अधिसूचना को वापस लेने और चार समितियों के गठन को रद्द करने की मांग की है।
आईएमए के अनुसार 8 दिसंबर को दोपहर 12 से दो बजे तक छोटे छोटे समूह में देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान डॉक्टर सफेद एप्रन और स्टेथोस्कोप पहनकर मिक्सोपैथी के खिलाफ नारे लगाएंगे।
जबकि 11 दिसंबर को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक विरोध स्वरुप डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सभी गैर-जरूरी और गैर-कोविड सेवाओं को बंद रखा जाएगा। आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।
को सेवा बंद कर विरोध करेंगे।
Tags
राष्ट्रीय समाचार