शिया समुदाय के 14 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ सम्पन्न

बुरहानपुर - शिया समुदाय की अहम शख्सियत और शायर आबिद क़ज़लबाश उर्फ जानी पहलवान द्वारा बताया गया कि 5 दिसंबर 2020 शनिवार को शिया समुदाय के 14 जोड़ों का सामूहिक विवाह इमामिया मस्जिद, सिंधीपुरा, बुरहानपुर में उम्मे कुलसुम ट्रस्ट, भावनगर, गुजरात के तत्वधान में शिया समुदाय की प्राचीन परंपरा अनुसार संपन्न हुआ। 
इस अवसर पर मौलाना करीम नाज़िर अचलपुर महाराष्ट्र और मौलाना मोबीन हैदर बुरहानपुर ने निकाह संपन्न कराया। 
इस अवसर पर बुरहानपुर के विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने भी शिरकत की। जानी पहलवान ने बताया कि हमारे समुदाय के युवकों को शादी ब्याह की चिंता से मुक्त करने के उद्देश्य से और समुदाय को एकत्रित करने के उद्देश्य यह सामूहिक विवाह संपन्न किया गया है, जिसमें समुदाय के समस्त लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post