रायसी चौहान के वंशज राजा रावरतन जो बूंदी के नरेश थे और उनकी बहादुरी उनकी ईमानदारी उनकी वफादारी पर जहांगीर को बहुत ही विश्वास था।
दक्षिण में शहजादे खुर्रम ने जिन्हें हम आज बादशाह शाहजहां के नाम से जानते हैं, उन्होंने मुगलिया सल्तनत के विरूध्द विद्रोह कर दिया, उस विद्रोह को दबाने के लिए जहांगीर ने राव रतन को भेजा।
बुरहानपुर के निकट रावरतन और खुर्रम के बीच में जबरदस्त युद्ध हुआ, जिसमें खुर्रम हार गए और जीत का सेहरा मुगलिया सल्तनत को राजा राव रतन ने दिलवाया।
इस जीत से खुश होकर बादशाह जहांगीर ने उन्हें बुरहानपुर का शासक नियुक्त किया। उन्होंने बुरहानपुर का उपनगर रतनपुरा भी बसाया और जीवन के अंतिम काल तक राजा राव रतन बुरहानपुर के शासक बने रहे।