राजस्थानी डांडिया रास का भव्य शुभारंभ...पारंपरिक परिधानों में पहले ही दिन जमा गरबे का रंग

बुरहानपुर - दिनांक 4 अक्टूबर की शाम राजस्थान भवन में नवरात्रि के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय राजस्थानी डांडिया रास का भव्य शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्री कैलाशजी पारीक द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर श्री राजेश जी जैन,राजेन्द्र जी जालान,श्री श्रीकांत जी पारीक,श्री प्रदीप जी कसेरा,श्री परमेश्वर जी जांगीड़,श्री दर्शन जी सेठिया,श्री विनोदजी शर्मा ,श्री आशीष जी शर्मा,श्री सूरज जी जोशी,श्री मोहनीश जी खंडेलवाल उपस्थित रहे।

बड़ी संख्या में समाज के युवक युवतियों ने देर रात तक गरबा रास में भाग लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post