भक्ति और ज्ञान के अनूठे संगम से प्रदेश स्तर तक सुर्खियों में बना मां वाघेश्वरी ग्रामोदय मेला

बुरहानपुर। बुरहानपुर के धामनगांव स्थित मां वाघेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित मां वाघेश्वरी ग्रामोदय मेले में अनेक आयोजन हो रहे है। प्रतिदिन यहां विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलों को प्रोत्साहन देने हेतु खेलकूद प्रतियोगिताएं स्थानीय ग्रामीण जन के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। मेले में प्रदेश सहित सीमावर्ती महाराष्ट्र से सटे हुए गांवों और शहरों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। हजारों श्रद्धालु मां वाघेश्वरी के दर्शन कर ज्ञान एवं प्रकृति प्रेम आधारित मेले का आनंद ले रहे है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने यहां रूककर प्रतिदिन ग्रामीणों से संवाद कर रही है। राम नवमी पर मां वाघेश्वरी मंदिर में देवी स्वरूपा कन्याओ का पूजन एवं पूजा-अर्चना कर आरती की गई। साथ ही ग्रामोदय मेेले का भ्रमण कर श्रद्धालुओं के साथ झुले में बैठी तो वहीं खेल प्रतिभागिताओं के खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन किया।
चौत्र नवरात्रि में आयोजित होने वाले इस ग्रामोदय मेला भक्ति और ज्ञान के अनूठे संगम ने इसे प्रदेश स्तर तक सुर्खियों में ला दिया है। यहां प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल में माँ वाघेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना एवं आराधना की जाती है। इस दौरान यहां माता के दर्शन करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। रात्रि में जय मारूति भजन गु्रप द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति हुई। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्तिमय गीतों पर झुम उठे।

शक्ति स्वरूपा कन्याओं की पूजा-अर्चना की

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने चौत्र नवरात्रि की पावन नवमी तिथि के अवसर पर ग्राम धामनगांव स्थित मां वाघेश्वरी मंदिर परिसर में शक्ति स्वरूपा कन्याओं की पूजा-अर्चना कर भोजन कराया। साथ ही देश-प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की। श्रीमती चिटनिस ने मां वाघेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और कन्याओं के पैर धोकर पूरे विधि-विधान के साथ उनको भोजन कराया। इसके साथ ही सभी कन्याओं को लाल रंग की चुनरी भेंट स्वरूप पहनाई। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने रामनवमी पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम का जीवन चरित्र समस्त मानव जाति के लिए एक आदर्श है। प्रभु की कृपा सकल विश्व पर बनी रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post