बुरहानपुर। रविवार, 6 अप्रैल को राम नवमी पर शहर के राजपुरा स्थित डॉक्टर अशोक शाह के दवाखाने के पास श्री राम मंदिर में भगवान श्री राम, मां सीता और लक्ष्मणजी का पूजन किया।
दोपहर ठीक 12 बजे प्रभु श्री राम जन्म पर भव्य आरती की गई। आरती और पूजन में महिला कांग्रेस व ताप्ती सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
महाराज तपन पाठक जी के द्वारा अनुष्ठान किया गया। इस दौरान भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगतए वार्ड पार्षद अजय बालापुरकरए शैलेंद्र खत्रीए राजेश महाजनए राजू मिर्चीवालाए अनिल मिर्चीवालाए अनिल वाघमारेए पुष्पा बाई सहित अन्य मौजूद रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार