धोखाधड़ी कर पैसा गबन करने वाले सरपंच और सचिव गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था इनाम


नेपानगर। बुरहानपुर के नेपानगर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने कुटरचित दस्तावेज पेश कर शासकीय राशि गबन करने वाले सरपंच और सचिव को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल में जुट गई है।
बात दें कि ग्राम पंचायत मांडवा में संबल योजना के अंतर्गत सरपंच, उप सरपंच और सचिव ने कुटरचित दस्तावेज पेश कर 16 लाख रुपये गबन कर लिए थे. खकनार जनपद पंचायत सीईओ के जांच के बाद सरपंच, उप सरपंच और सचिव दोषी पाए गए थे. इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।
22 नवंबर को पुलिस ने उप सरपंच संजय जाधव को धर दबोचा था, जबकि सरपंच और सचिव फरार चल रहे थे. आज रविवार को पुलिस ने सरपंच तुलसीराम अलावे और सचिव सुनील पटेल को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post