बुरहानपुर। शहर की सामाजिक संस्था ताप्ती सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नगर निगम के वित्त उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने अचानक मौसम में बदलाव के बाद बढ़ी रही ठंड में अलाव की व्यवस्था करने को लेकर चर्चा की। पदाधिकारी ने नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव के नाम वित्त उपयुक्त शैलेश गुप्ता को एक मांग पत्र सौपा। सामाजिक संस्था ताप्ती सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत ने कहा, कि शीत ऋतु प्रारंभ हो गया है। अचानक मौसम में बदलाव आ रहा है। जिसके कारण अत्यधिक ठंड पड़ने लगी है। पिछले दो दिन से शहर सहित आसपास क्षेत्र में धुंध छाने जाने लगी है। सोमवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। जिस वजह से सुबह सूरज निकलने के बाद में भी ठंड का असर पड़ रहा है। सामाजिक संस्था ताप्ती सेवा समिति बुरहानपुर जनहित में आपसे अनुरोध करती है कि शहर के मुख्य चौराहो सहित ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर जहां रात्रि के समय शहर वासी सहित बाहर से आने वालों की चहल-पहल अधिक रहती है। उन स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करें। ताकि रात में लोगों को ठंड से राहत मिल सके। शहर के चहल-पहल वाले इलाकों में जैसे कमल टॉकीज चौराहा, गांधी चौक, प्रकाश टॉकीज चौराहा, शानवारा चौराहा, पुष्पक बस स्टैंड, सागर टावर चौराहा, रेलवे स्टेशन क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाए।
इस अवसर पर अध्यक्ष सरिता भगत, उपाध्यक्ष मंदसौर सेवक ,अत्ताउल्लाह खान ,सचिव धर्मेंद्र सोनी ,प्रेमलता सकले, विजय राठौड़, देवदास राठौर, जय गंगराड़े आदि उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार