बुरहानपुर:- बुरहानपुर जिले के असीरगढ़ वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 197 दक्षिण हसनपुरा के जंगल में बाघ की मौत का मामला सामने आया है वन विभाग ने बाघ का शव बरामद किया है दरअसल बाघ की मौत दो से तीन दिन होना बताया जा रहा है ग्रामीणों ने बाघ की मौत की सूचना वन विभाग को दी थी सूचना पर बुरहानपुर वन मंडल अधिकारी नेपानगर रेंजर सहित वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंच गई हैं अधिकारी और कर्मचारी ड्रोन कैमरे की मदद से जंगल में सर्चिंग में जुट गए है इसमें डॉग स्क्वायड की मदद ली गई है।
बुरहानपुर डीएफओ विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दक्षिण हसनपुरा के जंगल में एक बाघ का शव मिलने की जानकारी मिली थी इसके बाद टीम मौके पर पहुंची शव मेल टाइगर का है जिसकी उम्र करीब 7-8 साल है एनटीसीए के प्रोटोकॉल के अनुसार 8 डॉक्टरों की टीम से पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
डीएफओ बोले- शिकार की आशंका नहीं बॉडी पूरी तरह सुरक्षित
डीएफओ ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या कहीं ऐसा नहीं लग रहा है कि बाघ का शिकार हुआ हो क्योंकि, उसके दांत, मूंछों के बाल और पैरों के नाखून सही सलामत हैं बॉडी पूरी तरह सुरक्षित है उन्होंने बताया कि बरहानपर से मेलघाट कॉरिडेर लगा हुआ हैइसलिए यहां वन्य प्राणियों का मूवमेंट बना रहता है।
टाइगर की मौत की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला अलर्ट मोड पर आ गया नेपानगर एसडीओ मान सिंह खराड़ी ने बताया कि कक्ष क्रमांक 197 की दक्षिण हसनपुरा बीट में टाइगर मृत अवस्था में मिला है क्षेत्र में सर्चिग तेज कर दी गई है नेपानगर रेंजर श्रीराम पांडेय ने बताया कि डॉग स्क्वायड के माध्यम से भी सर्चिग की जा रही है
वन विभाग वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति उदासीन रवैया अपनाता है
सूत्रों के मुताबिक वन मंडल बुरहानपुर में लंबे समय से बाघ के मूवमेंट की सामने आ चुकी हैं लेकिन अधिकारियों ने इस मामलें को गंभीरता से नही लिया उल्लेखनीय हैं कि दो साल पहले भी खकनार वन परिक्षेत्र में एक बाघ की मौत हो चुकी हैं उस समय वन विभाग ने बाघ की मौत को नेचुरल डेथ बताया था बुरहानपुर वन मंडल महाराष्ट्र के मेलघाट टाईगर रिजर्व से लगा सटा है जिसके चलते इन क्षेत्रों मे आए दिन ग्रामीणों द्वारा जंगलों में बाघ देखे जाने की सूचना मौखिक तौर पर वन विभाग को दी जाती है लेकिन वन विभाग वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति उदासीन रवैया अपनाता हैं।
Tags
बुरहानपुर समाचार