बुरहानपुर पुलिस द्वारा नवदुर्गा गरबा पंडालो एवं मंदिरों पर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष महिला पुलिस टीम का किया गठन


बुरहानपुर - जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 05/10/24 पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बुरहानपुर कंट्रोल रूम से एक विशेष महिला पुलिस टीम का गठन किया है |पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यह टीम को विशेष निर्देशों के साथ क्षेत्र में रवाना किया गया |यह विशेष टीम नवदुर्गा गरबा पांडाल एवं मंदिरों पर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखेगी यह टीम द्वारा महिलाओं से चर्चा करते हुए एवं गरबा पांडाल मंदिरों में किसी भी प्रकार सूचना आने पर तुरंत पहुंच के कार्रवाई करेगी |

इस विशेष टीम में महिला प्रभारी सहित 10 महिला आरक्षक टीम मैं शामिल है जो सतत क्षेत्र में भ्रमण करती रहेगी |

Post a Comment

Previous Post Next Post