बुरहानपुर :- बुरहानपुर में कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को दोपहर 11 बजे से 12 बजे तक विधायक अर्चना चिटनिस के निवास के बाहर प्रदर्शन किया कांग्रेस नेताओं ने नारे लगाए हमारी विधायक डरती है, पुलिस को आगे करती है दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश में बालिकाओं महिलाओं के उपर हो रहे अत्याचार दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे सोमवार दोपहर कांग्रेस नेता कार्यकर्ता पूर्व विधायक पदाधिकारी बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस के निवास पर ज्ञापन देने पहुंचे थे।
पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आवास से पहले ही रोक दिया बैरिकेड्स लगा दिए गए एक कांग्रेस नेत्री हर्षराज देवड़ा विधायक निवास की ओर जाने लगीं तो उन्हें महिला पुलिस ने रोक दिया इस पर कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की इस दौरान एसडीएम ए एसपी सीएसपी थानो के प्रभारी सहित काफ़ी पुलिस बल तैनात रहा।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू तक ने कहा कि
मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर हम यहां ज्ञापन सौंपने आए लेकिन विधायक ने समय देने के बाद भी हमारा ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया उन्होंने कहा की प्रदेश में बालिकाओं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार हो रहा है प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत लचर हो चुकी है अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कानून व्यवस्था का कोई खौफ नहीं रह गया है इसीलिए प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं और मध्य प्रदेश महिला अपराध के मामले में देश में पहले नंबर पर है प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल साबित हो रही है बुरहानपुर जिले से लेकर भोपाल तक दुष्कर्म की घटनाएं आए दिन घटित हो रही है।
विधायक की बजाए एसडीएम ने लिया ज्ञापन
विधायक अर्चना चिटनिस के स्थान पर बुरहानपुर एसडीएम पल्लवी पुराणिक ने कांग्रेस नेताओं से ज्ञापन लिया इस पर कांग्रेस नेताओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि समय देने के बाद भी विधायक ने ज्ञापन नहीं लिया पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने कहा विधायक को सामने आना चाहिए था वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी ने कहा की प्रदेश में महिलाओं, बालिकाओं के साथ जो घटनाएं हो रही हैं वह शर्मनाक है।
कांग्रेस प्रवक्ता शेख रुस्तम ने कहा इसीलिए कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के खिलाफ और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की मांग को लेकर बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस को ज्ञापन देना चाहा ताकि उनके माध्यम से कांग्रेस पार्टी सरकार तक अपनी बात पहुंचा सके और आगामी विधानसभा सत्र में भी महिला सुरक्षा पर बात रखें लेकिन बुरहानपुर विधायक जो स्वयं एक महिला है और महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री तक रह चुकी हैं उन्होंने ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैरिकेड लगाकर प्रशासन के दम पर ज्ञापन देने से रोका और ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया इससे यह साबित होता है कि महिला सुरक्षा से उनका कोई सरोकार नहीं है उन्होंने इतने संवेदनशील मुद्दे पर बहुत ही लापरवाही भरा और असंवेदन शील नजरिया अपनाया है इससे संपूर्ण महिला समाज का तिरस्कार हुआ है लेकिन कांग्रेस पार्टी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
इस दौरान ज्ञापन देने बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रिंकू टाक वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री हर्ष राज देवड़ा पूर्व विधायक हमीद काजी पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह पूर्व प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौकसे सलीम कॉटन वाला कांग्रेस प्रवक्ता शेख रुस्तम निखिल खंडेलवाल महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता भगत नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि अकील औलिया नगर निगम अध्यक्ष अनीता यादव पूर्व निगम अध्यक्ष गौरी शर्मा कार्यकारी महिला जिला अध्यक्ष मीनाक्षी महाजन ,हंसराज पाटिल ,हेमंत पाटील, योजना देवड़ा, प्रवीण टैंभूरने ,कैलाश यवतकर योगिता इंगले समीना खान इस्माइल अंसारी अब्दुल्लाह अंसारी अमर यादव उबेद शेख मोहम्मद हाफिज अजय बालापुरकर अहफ़ाज़ मीर फहीम हाशमी इसाक अली अजय उदासीन हामिद डायमंड अरुण जोशी, प्रमोद जैन, असगर शेख, रहीम अंसारी, साजिद अंसारी, शेख फरीद, जमील चौहान, वसीम बक्श, इंजमाम बख्श, फैज पठान ,जावेद बागवान नौशाद अहमद, शहजाद नूर, बबलू ठाकुर हाजी सईद ,मुरली महाजन, रफीक संतोष साने, राजेश भगत, असलम खान मौजूद थे वक्त जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता शेख रुस्तम ने दी।
Tags
बुरहानपुर समाचार