बुरहानपुर :- बुरहानपुर जिले में कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी धीरेन्द्र सिंह धाकड़ के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत सोमवार को आबकारी वृत उत्तर दक्षिण एवं नेपानगर क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत गत तीन दिवसों में आबकारी अधिनियम के तहत कुल 58 प्रकरण पंजीबद्ध किए गये जिसमें 198 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई तथा 2,060 लीटर तैयार महुआ लहान मौके पर ही सैंपल लेकर नष्ट किया गया कार्यवाही के दौरान बरामद सामग्री का मूल्य लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए है यह कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी बसंत कुमार भिटे आबकारी उप निरीक्षक एस.एस.मोरे आरक्षक नरेंद्र कुमरावत बसंत जटाले पद्मेश त्रिपाठी अनीता रावत सलोनी गौड़ द्वारा की गई विदित है।
Tags
बुरहानपुर समाचार