पं. दीनदयाल जी की जयंती के उपलक्ष में जिला स्तरीय व्याख्यानमाला सम्पन्न

दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अंगीकार करें- अपर कलेक्टर कमलेश भार्गव

दीनदयाल उपाध्याय व्यक्ति नहीं विचार थे- सुशील बरुआ

दतिया @Mediaklsansarnews.com>>>>>>>>>>>>>> मध्यप्रदेश शासन के दिशानिर्देशन में जन अभियान परिषद के तत्वावधान में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जिला स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम सम्पन्न हुई।
जिला पंचायत सभागार दतिया में दीनदयाल उपाध्याय के विचार हर अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। अन्त्योदय विचारधारा कहती है कि अंतिम छोर के व्यक्ति को शासन की सभी की सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। दीनदयाल उपाध्याय समाज के उत्कृष्ट मार्गदर्शक थे। पं. उपाध्याय जी के विचारों को आज हमें अंगीकार करना चाहिए। उक्त विचार मध्यप्रदेश शासन के जन अभियान परिषद जिला दतिया के तत्वावधान में जिला पंचायत दतिया के सभागार में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित जिला स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से जिला पंचायत दतिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी/ अपर कलेक्टर कमलेश भार्गव (आईएएस) ने व्यक्त किये।
अध्यक्षता जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक सुशील बरुआ ने की। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास अरविंद उपाध्याय उपस्थित थे। मुख्यवक्ता के रूप में संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरेंद्र भार्गव व विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ आलोक सोनी रहे।  

अतिथियों का स्वागत जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक मुनेन्द्र शेजवार ने करते हुए कार्यक्रम प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत ब्लॉक समन्वयक शैलेंद्र लिटोरिया, ज्योति गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम का सफल व प्रभावी संचालन समाजसेवी रामजीशरण राय कार्यकारी निदेशक स्वदेश संस्था ने किया। 
व्याख्यान माला में अरविंद उपाध्याय ने कहा-  हमें दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान व्यक्ति के विचारों को अपनाकर समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। डॉ. हरेन्द्र भार्गव ने कहा- दीनदयाल उपाध्याय मन, वचन, कर्म से समाज के उत्थान हेतु अनवरत, आजीवन संलग्न रहे, उनका हर काम समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को फायदा पहुंचाने का था और वह इस काम में सफल भी हुए एकात्म मानवतावाद और अंत्योदय विचारधारा को आज हमें भरपूर प्रचार -प्रसार करना चाहिए जिससे  अंतिम छोड़ के व्यक्ति को फायदा पहुँच रहा है। डॉ.आलोक सोनी ने कहा - दीनदयाल उपाध्याय का पूरा जीवन संघर्षमय  रहा लेकिन उन्होंने समाज के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज भारत सरकार उनके विचारों को अंगीकार करके अन्त्योदय विचारधारा को अंतिम छोर के व्यक्ति को फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रही है, जन अभियान परिषद के मुनेन्द्र शेजवार बेहतरीन कार्य कर रहे है। दीनदयाल उपाध्याय व्यक्ति नहीं एक विचार थे। 
इस अवसर पर कमलेश भार्गव, सुशील बरुआ, डॉ. हरेंद्र भार्गव, अरविंद उपाध्याय व डॉ. आलोक सोनी को जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक मुनेन्द्र शेजवार, ब्लॉक  समन्वयक शैलेंद्र लिटोरिया ने स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में अपर कलेक्टर/ सीईओ कमलेश भार्गव ने नशा मुक्ति के लिए व बाल विवाह मुक्त दतिया बनाने हेतु सामूहिक शपथ दिलाई।  

इस अवसर पर संजय रावत, बलवीर पाँचाल, वैभव खरे, पीयूष राय, चंद्रभान यादव, सुबोध शर्मा, सुनील समाधिया, अनिल पुजारी, प्रदीप कुशवाहा, मोनिका झा, मोहिनी सक्सेना सहित सभी ब्लॉकों के प्रमुख समाजसेवी, नवांकुर संस्थाओं व प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे। आभार ब्लॉक समन्वयक शैलेंद्र लिटोरिया ने व्यक्त किया।

Swadesh NBO/CSO

We are an NGO registered in Datia since 1995. We are a rights based Civil Society organization working for the effective administration of the civil society and bringing forth the justice to the common people.

Post a Comment

Previous Post Next Post