महात्मा गांधी जयंती पर घागरला गांव में स्वच्छता अभियान, ग्रामीण युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह


बुरहानपुरमहात्मा गांधी की जयंती पर देशभर में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाए गए। इसी कड़ी में दो अक्टूबर को बुरहानपुर जिले के घागरला गांव में मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सफाई अभियान का आयोजन किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और गांवों को स्वच्छ रखने की दिशा में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना था। अभियान में विशेष रूप से गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

ग्रामीण युवाओं ने सड़क, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की, साथ ही कचरा निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने का भी काम किया।

सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस तरह के अभियानों से ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हो रहा है, और यह गांधीजी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के दौरान कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और युवाओं के उत्साह की सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post