खंडवा।ज्ञान के अपार भंडार का मुख्य स्रोत सिर्फ शिक्षक ही है।गुरु के बिना जीवन में उद्धार नहीं हो सकता।शिक्षा के जरिए अपने शिष्यों की मंजिल का निर्धारण करने वाले शिक्षक सदैव पूजनीय रहे हैं।उनका जितना सम्मान किया जाए,वह कम ही है।
यह बात भारतीय सिन्धू सभा मुख्य शाखा खण्डवा द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में विभिन्न वक्ताओं ने कही।
भारतीय सिन्धू सभा खण्डवा मुख्य शाखा के अध्यक्ष घनश्याम वाधवा और प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा समाज के 52 शैक्षणिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।स्थानीय सिंधी सेवा मंडली सभागृह में शिक्षक दिवस की रात्रि आयोजित इस सम्मान समारोह में सिंधी समाज के अध्यक्ष और भारतीय सिन्धू सभा के संरक्षक श्री गेहीराम सीतलानी,सिंधी सेवा मंडली के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी, समाजसेवी डॉ. हिंदूजा, युवा शाखा प्रदेश महामंत्री आकाश आहुजा,श्री पूज्य सिंधी पंचायत के वरिष्ठ सलाहकार अनिल आरतानी, एडहॉक कमेटी प्रमुख घनश्याम रेवतानी,लक्ष्मण दास नचनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी युवा शाखा मनीष मलानी, सागर आरतानी आदि की गरिमामय उपस्थिति के मध्य यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस समारोह में भारतीय सिन्धू सभा मुख्य शाखा के अध्यक्ष घनश्याम वाधवा,महामंत्री साधु लखानी, महामंत्री महेश कुमार चंदवानी, सागर आरतानी, कोमल होतवानी एवं अन्य साथियों की प्रमुख भूमिका रही,वहीं भारतीय सिन्धू सभा की युवा शाखा और महिला शाखा के सदस्य भी कार्यक्रम में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए रहे। अध्यक्ष घनश्याम वाधवा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि "मैं जो आज इतना कुछ सेवा कार्य कर रहा हूं ये कुछ ओर नहीं मेरे गुरु की मेहनत है।" प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि समाज की शिक्षा जगत से जुड़ी प्रतिभाओं का 2 वर्ष पूर्व भी सिंधी समाज और लायंस क्लब की परिकल्पना साइकिल ग्रुप द्वारा प्रथम बार श्री झूलेलाल मंदिर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था,जिससे शिक्षक प्रसन्न और भावुक हो गए थे। आज के कार्यक्रम में सिन्धी समाज खण्डवा के शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम में जयराम दास खेमानी , जयकिशन तीर्थानी, विनोद चंचलानी, कैलाश चंचलानी, शेखर चंदवानी, अनिल सभनानी, अमित वेणानी, मयूर जेठवानी एवं सामाजिक बंधुओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।कार्यक्रम का संचालन घनश्याम वाधवा और महेश चंदवानी ने किया और आभार मनीष मलानी ने व्यक्त किया।
Tags
खंडवा समाचार