खंडवा।सिंधी समाज के राजा खंडवा के विघ्नहर्ता के दस दिवसीय महोत्सव के लिए सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल को निमत्रण दिया गया।समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि समाज के युवाओं ने सांसद से मिलकर दस वर्षों से जारी क्षेत्र के मुख्य गणेशोत्सव की जानकारी दी और उन्हें बप्पा की आरती के लिए आमंत्रित किया।सांसद श्री पाटिल ने उत्सव के दौरान आरती में शामिल होने का आश्वासन दिया।प्रतिनिधि मंडल शहर के विभिन्न गणमान्य जन से मिलकर उन्हें उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा है।इस बीच समिति सदस्यों ने सिंधी कॉलोनी और टैगोर कॉलोनी के निवासियों को भी आमंत्रण पत्रिका वितरित की।
Tags
खंडवा समाचार