फैशन बन गया है नशा
देश का युवा वर्ग आज नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है। इसका एक कारण है सहनशक्ति की कमी। युवा आजकल बहुत जल्दी अपना हौसला खो देते हैं, जिसका परिणाम यह होता है कि वे डिप्रेशन में चले जाते हंै और फिर वे नशे की गिरफ्त में फंस जाते हैं। माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को हालात से लडऩा सिखाएं और उन्हें मजबूत बनाएं। दूसरा बड़ा कारण ये है कि आजकल नशा फैशन बनता चला जा रहा है। गलत संगत में पड़कर नशे को फैशन मान लेना युवा वर्ग की सबसे बड़ी कमजोरी है। दूसरों की देखा-देखी भी लोग नशा करने लग जाते हैं। अपने आपको आधुनिक बनाने के लिए नशे का सहारा लेने लगते हैं, जो कि गलत है। युवा वर्ग की कमजोर सोच का फायदा उठाते हुए नशे के व्यापार में लगे हुए लोग उन्हें नशे के लिए प्रेरित करने लग जाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि युवा अपने आपको मजबूत बनाएं और गलत संगति से बचें। कोई भी परेशानी अपने माता-पिता के साथ में शेयर जरूर करें। उक्त बात श्री सांई नशामुक्ति केंद्र के संचालक डॉ मनोज अग्रवाल ने बताते हुए कहा कि -
आज युवा वर्ग नशे में खोता जा रहा है। नशे की लत उन्हें बर्बाद कर रही है ,चाहे वह लड़के हो या लड़कियाँ । लड़कों की संख्या ज्यादा है, हर 10 में से 8 या 9 युवा नशे की लत में। है ,चाहे वह सिगरेट की , शराब या गुटखा की, लेकिन वह सेवन करते ही है। लड़कियों की बात करें तो 100 में से 20 लड़कियाँ भी सिगरेट पीती हैं। शराब पीने की लत भी युवतियों में बहुत तेजी से बढ़ रही है । युवाओं में देखा देखी इसकी संख्या ज्यादा बढ़ती जा रही है। नशे की लत से परिवार में कलह तो बढ़ती ही है, साथ में धनहानि भी होती है।नशे से नुकसान होता है, यह पता है इसके बावजूद युवा पीढ़ी असंवेदनशील है।
Tags
बुरहानपुर समाचार