बुरहानपुर :- बुरहानपुर जिले में लगातार दो तीन दिन से रिमझिम बारिश का दौर जारी है सोमवार को भी दिन भर रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा लगातार बारिश के चलते शहर के राज घाट ताप्ती नदी व उतावली नदी का अचानक जल स्तर बड़ा गया है राजघाट स्थित लाल देवल मंदिर आदि से ज्यादा डूब गया है जिसके चलते प्रशासन की ओर से नदी के घाटो से लगते निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है तो वही जिला प्रशासन पूरी तरह से सुरक्षा की दृष्टि को लेकर एसडीईआरएफ होमगार्ड पुलिस बल पुख्ता इंतजाम से मुस्तैद है शाम तक जलस्तर बनने की संभावना है इसी तरह उतावली नदी उफान पर होने से ठाठर खमला बडली सहित तीन गांव के संपर्क टूट गए हैं
जिले में अब तक 360.3 मि.मी.वर्षा दर्ज
सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 29 जुलाई 2024 को बुरहानपुर तहसील में 23.6 मि.मी.वर्षा नेपानगर तहसील में 17.5 मि.मी. वर्षा तथा खकनार तहसील में 14.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है 1 जून, 2024 से अब तक जिले में 360.3 मि.मी. वर्षा हो चुकी है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 566.9 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई थी।
Tags
बुरहानपुर समाचार