एंग्जाइटी के लक्षण
1. छोटी छोटी बातों पर चिढ़ जाना.
2. बात बात पर रोना और तनाव में रहना.
3. थकान महसूस करना और र्कायक्षमता में कमी.
4. नींद न आ पाना और गंभीर सोच में रहना.
5. किसी भी कार्य पर फोकस करने में दिक्कत पेश आना.
6. नर्वस ब्रेकडाउन से पैनिक अटैक का सामना करना.
7. सोशल सर्कल कम होना और एकांत में रहना पसंद करना.
8. बात बात पसीना आना और आत्मविश्वास की कमी होना.
इन बातों का रखें ध्यान
1. अगर आपका कोई करीबी एंग्जाइटी का शिकार है तो उसके साथ गलत व्यवहार ना करें, क्योंकि ऐसा करने से उसके दिमाग में तनाव बढ़ सकता है.
2. एंग्जाइटी से जूझ रहे शख्स से बार-बार ये ना कहें कि शांत हो जाओ, क्योंकि इस अवस्था में उसके लिए शांत होना इतना आसान नहीं होता.
3. अगर एंग्जाइटी से पीड़ित व्यक्ति आपसे अपनी प्रोब्लम शेयर करता है तो उसे मना ना करें बल्कि उसकी बातों को सुने और मदद करें.
4. अगर कोई इंसान एंग्जाइटी का शिकार है तो उसे कुछ अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करें और उससे नकारात्मक बातें बिल्कुल भी ना करें.
5. एंग्जाइटी से जूझ रहे व्यक्ति को अकेला ना छोड़ें बल्कि उसे ये एहसास दिलाएं कि आप उसके साथ हैं.
Tags
स्वास्थ्य संसार