बुरहानपुर - आज 50 साल के एक व्यक्ति ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश. पीड़ित अपनी पत्नी के खिलाफ, दहेज प्रताड़ना की झूठी शिकायत को लेकर परेशान था, इसके लिए वह शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा था, जहां उसने आत्मदाह करने की कोशिश की. लेकिन गनीमत रही कि ड्यूटी पर तैनात नगर सैनिकों ने व्यक्ति को रोका. घटना के बाद, एएसपी अंतर सिंह कनेर ने गणपति नाका थाना को जांच के आदेश दे दिए हैं.
दरअसल, मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के चंद्रकला वार्ड निवासी 50 के मोहम्मद जफर जो कि ड्राइवरी करके अपना गुजारा करता है, वह पहले नगर सुरक्षा समिति में भी रह चुका है. लॉकडाउन में खंडवा की रहने वाली महिला से प्रेम हुआ जिसके बाद उन्होंने मुस्लिम रीति रिवाज से शादी कर ली. शादी के बाद पत्नी मोहम्मद जफर को परेशान और प्रताड़ित करने लगी. पत्नी अपने पति जफर के घर का पैसा और सामान भी लेकर चली गई. बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी पहले से ही शादीशुदा है और उसकी एक लड़की भी है.
पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश
पत्नी बार-बार पुलिस थाने में जाकर मारपीट और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवा कर मोहम्मद जफर को प्रताड़ित कर रही थी. इससे तंग आकर पीड़ित पति जफर जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा था. इस दौरान उन्होंने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की. लेकिन गनीमत रही की ड्यूटी पर तैनात नगर सैनिकों ने उसे बचा लिया.
*एएसपी ने थाना प्रभारी को जांच के दिए निर्देश*
पीड़ित अपनी मां और पिता के साथ कलेक्टट पहुंचा था इससे पहले उसने काफी हंगामा भी किया एएसपी एएस कनेष ने उसकी समस्या सुनी और थाने भेजा थाना प्रभारी से कहा कि मामले की जांच पीड़ित व्यक्ति की पूरी बात सुनी जाए उन्होंने बताया एक बार पत्नी ने उसके खिलाफ केस लगाया था पीड़ित दोषमुक्त भी हुआ था पीड़ित व्यक्ति खाकी ड्रेस में पहुंचा था दरअसल वह नगर सुरक्षा समिति में था ट्रैफिक वार्डन भी रह चुका है
Tags
बुरहानपुर समाचार