बर्तन व्यापारी ने अपने नौकर पर महिलाओं के साथ मिलकर गल्ले से 75 हजार रुपए चुराने का लगाया आरोप , पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे

बुरहानपुर :- कसेरा बाजार में बर्तन दुकान मलिक व्यापारी अशोक कुमार वर्मा ने अपने नौकर पर 75 हजार रुपए चोरी का आरोप लगाया है इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को की थी व्यापारी का कहना है कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज तक मुहैया करा दिए गए हैं मंगलवार को पुलिस अफसरों को शिकायत करने पहुंचे बर्तन व्यापारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया की हमारे यहां 5 फरवरी को 24 को चोरी की घटना हुई काम करने वाला नौकर सलीम कॉलोनी में रहता है उसने कुछ संदिग्ध महिलाओं को दुकान खोलने से पहले इसकी सूचना दी थी वह दुकान पर उसके पीछे-पीछे ही आई थीं दुकान खुलने से पहले महिलाएं शटर के सामने आकर खड़ी हो गई थीं इसके सीसीटीवी फुटेज मैंने कोतवाली पुलिस को दी है दुकान के अंदर लगे कैमरों का काम चल रहा था और नौकर को मालूम था कि पैसे कहां रखे हैं इसका फायदा उसने उठा लिया नौकर ने शटर खोला और महिलाओं को रुपए निकालकर एक थैली में दे दिए नौकर पर शक है कि महिलाओं के साथ मिलकर चोरी उसने ही की है घटना के दूसरे दिन से वह काम पर भी नहीं आ रहा है इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को की गई शिकायत में कहा की पेटी के अंदर 75 हजार रुपए रखे थे 5 फरवरी को एक व्यापारी को 10 हजार रुपए देना था दोपहर में मैंने ड्रॉज खोला तो उसमें रखी छोटी पेटी नहीं थी मैंने मेरे बेटे से पूछा तो उसने इनकार किया नौकर से बात की तो उसने भी मना कर दिया दुकान के ताले नहीं टूटे और चोरी हो गई नौकर घटना के दूसरे दिन से काम पर भी नहीं आ रहा उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

Post a Comment

Previous Post Next Post