कार्यक्रम में जिला समन्वयक मुनेंद्र शेजवार ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कहा महर्षिजी ने अपने भाषणों तथा 'वंदेमातरम्' में प्रकाशित लेखों द्वारा अंग्रेज सरकार की नीव हिला दी और देश को स्वतंत्रता की ओर अग्रसर किया।
अध्यक्षता कर रहे श्री सुशील बरुआ जी ने कहा कि हमारे भारतवर्ष की एक ऐसे प्रकांड विद्वान है जो संत के साथ-साथ एक क्रांतिकारी भी रहे जो एक साथ कई भाषाओं का ज्ञान रखते थे लेकिन उनके दिल में और जहां में भारत की प्रति असीम प्रेम था हमें भी उनके पद चिन्हों पर चलते हुई भारत के उन्नति के मार्गों को खोलने की आवश्यकता है आज ऐसे कार्यक्रमों के द्वारा युवाओं को हम एक संदेश देना चाहते हैं कि वह भी देश की प्रगति और विकास में सहभागिता करें क्योंकि युवाओं के बिना देश का विकास संभव नहीं है।विशिष्ट अतिथि डॉ आलोक सोनी व श्री मदनमोहन शर्मा व सुश्री आरती पाठक ने महर्षि अरविंद के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल व प्रभावी संचालन करते हुए आरोग्य भारती के जिला सचिव / स्वदेश संस्था संचालक रामजीशरण राय ने करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। आभार व्यक्त करते हुए श्री संतोष उपाध्याय संभागीय अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सभी को संबोधित किया।
इस अवसर पर जिले के धार्मिक संगठन, सामाजिक संगठन व नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों, सीएमसीएलडीपी के मेंटर्स , छात्र-छात्राओं सहित खेल विभाग के खिलाड़ियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। वरिष्ठ समाजसेवी संजय रावत, उपेन्द्र यादव, अशोककुमार शाक्य, मेंटर्स रामप्रसाद कोली, देवेन्द्र सिंह कुशवाह, बृजेन्द्र कुमार, श्रीमती मनोज गुप्ता, महेन्द्र वर्मा, कौशल पाठक, राजा यादव, कम्प्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र खरे, कमलेश कोली दतिया, आशीष पाटकर, सुधीर चतुर्वेदी, अनरेश कुशवाहा प्रदीप कुशवाहा, मोनिका झा, बबलीराजा, नवल, निशा सेवढ़ा, व देवेन्द्र बौद्ध, सुरेन्द्र, बालकृष्ण अग्रवाल, नरेंद्र कुशवाहा, सुनील, रमाकांत भाण्डेर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उक्त जानकारी राजकुमार वर्मा लेखाकार ने दी।
Tags
दतिया समाचार