बुरहानपुर. देश के ख्याति प्राप्त महाविद्यालयों में से एक सैफिया हमीदिया यूनानी तिब्बिया कॉलेज के अध्यापक प्रोफेसर अब आंदोलन की राह पर उतर आए हैं।
प्रोफेसरों की शिकायत है कि
उन्हें पिछले 10 महीने से वेतन नहीं मिल पाया है. इसे लेकर अब प्रोफेसर लामबंद हो गए हैं. उन्होंने कॉलेज में अपना कामकाज बंद कर दिया है और कलेक्टर भव्या मित्तल के नाम ज्ञापन में समस्या बताते हुए निराकरण की गुहार लगाई है . वेतन नहीं मिलने के कारण प्रोफेसर को अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है लेकिन कॉलेज प्रबंधन इस कोई ध्यान नहीं दे रहा.
कॉलेज में पढ़ाने वाले 18 प्रोफेसर और 18 स्टाफ के साथियों को 10 माह से वेतन नहीं मिला है. अब प्रोफेसर भी लामबंद होकर डॉक्टर की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाना बंद कर दिया है. जिससे अब विद्यार्थियों के भविष्य पर भी संकट की तलवार लटकती नजर आ रही है.
कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर फरीद काजी ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज में प्रतिवर्ष 50 विद्यार्थी भारतीय चिकित्सा पद्धति की पढ़ाई के लिए एडमिशन लेते हैं. अभी फिलहाल में कॉलेज में 250 विद्यार्थी अध्यनरत है. वह एडमिशन के दौरान ही फीस जमा कर देते हैं लेकिन कॉलेज प्रबंधन द्वारा प्रोफेसरों का वेतन रोक दिया गया है जो आज तक नहीं दिया गया है.
Tags
बुरहानपुर समाचार