बुरहानपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक श्री प्रकाश मराठे जी के सेवानिवृत होने पर शाहपुर शाखा की सभी समितियां के कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शाखा प्रबंधक,यशवंत जोशी,राजेश गोले,पुनीत सांकले,देवेंद्र चौहान,जे एस डावर,प्रकाश पाटिल,सीताराम महाजन, गजू महाजन,रमेश चौधरी उपस्थित थे
कार्यक्रम का संचालन अरुण चांदोडे द्वारा किया गया यशवंत जोशी ने बताया कि प्रकाश मराठे जी अपने कार्य के प्रति हमेशा समर्पित रहे आपने अपना कार्यकाल पूरी मेहनत और ईमानदारी से किया श्री सुधाकर चौधरी ने बताया मराठे जी अपने पूर्ण कार्यकाल में हमेशा समय पर उपस्थित रहे और सभी साथी कर्मचारियों की हमेशा मदद की मराठे जी हमेशा हमारे दिल में रहेंगे उक्त अवसर पर मराठे जी ने कहा जो समय का सदुपयोग करते हैं वह हमेशा आगे बढ़ते हैं कार्यक्रम का आभार देवेंद्र चौहान ने माना।
Tags
बुरहानपुर समाचार