सैफी बुक डिपो के संचालक द्वारा स्टूडेंट और उसके माता पिता से बदतमीजी और मारपीट का मामला

बुरहानपुर :- बुरहानपुर की सैफी बुक डिपो पर बुधवार को एमके मेमोरियल स्कूल के स्टूडेंट के पिता ने दुकान संचालक से स्कूल का पूरा किताबों का सेट मांगा जिसमें दुकान संचालक के द्वारा गलती से गलत सेट दे दिया गया था वह सेट स्कूली छात्र के कोई काम नहीं आ रहा था ।


स्टूडेंट के पिता अनपढ़, खेत में काम करने वाला मजदूर वर्ग था ,उसने कई बार दुकान संचालक से निवेदन करके अपने बच्चे की स्कूल की किताब का सेट बदलने का निवेदन किया लेकिन सैफी बुक डिपो के तीनो के तीनो भाई एवं उनके यहां उनके कुछ बच्चे और कुछ काम करने वाले लोग केवल उस गरीब मजदूर को डांट और बदतमीजी से व्यवहार कर रहे थे यहां तक की एक भाई ने तो उस गरीब को मारने के लिए अपना हाथ भी उठाकर दिया। 
यह घटनाक्रम काफी देर तक चलता  रहा और वह मजदूर व्यक्ति यह कहता रहा कि मेरा बहुत मेहनत का पैसा है लगभग 2000 रुपए के आसपास उसका किताबों का सेट था उसे चेंज करने को लेकर गरीब मजदूर कब तक उससे निवेदन कर मांग रहा था लेकिन उसने उसे आखीर यहां तक कह दिया था कि अब ना तुझे किताबे देंगे ना ही तेरे को पैसे देंगे तुझे जहां जाना है वहां जा हमारा कुछ नहीं होता है यह शब्द शैफी बुक डिपो के संचालकों का था ।
आपस की बहसबाजी मारपीट में बदल गई लेकिन आखिरकार पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
यह कोई पहला मामला नहीं है हमेशा ही दुकान संचालक मीडिया की सुर्खियों व विवादों में बने रहते हैं ।
ग्राहकों से दुर्व्यवहार के पूर्व में भी कई किस्से प्रकाश में आ चुके हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post