बुरहानपुर :-बुधवार को बुरहानपुर के इंदौर इच्छापुर हाईवे रोड पर स्थित मातृ सेवा सदन अस्पताल के पास दोपहर 2:30 बजे दो पहिया वाहन चालक को ट्राले ने टक्कर मार दी ।
नंदा पति सुरसिंग निवासी दहीगांव सावखेड़ा महाराष्ट्र से असीरगढ़ अपनी बेटी के घर आए थे वापस लौटते समय बाइक पर पति, महिला औऱ एक 2 साल का छोटा बच्चा साथ मे था ।
सेवासदन अस्पताल के पास ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई पति सुरसिंग औऱ 2 साल का बच्चा एक तरफ गिरने के बच गए पति और बच्चों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ ।
महिला ट्राली की तरफ गिरने से ट्राले के पहिए में आ गई जिससे महिला की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।
सूचना मिलते ही शिकारपुरा थाना और कोतवाली थाने के जवान मौके पर पहुंचे महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया ।
पुलिस ने ट्राला जब्त कर वाहन चालक को हिरासत में लिया है।
Tags
बुरहानपुर समाचार
