इस हेतु श्रीमती चिटनिस ने स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार एवं स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव सहित संबंधित उच्चाधिकारियों से पत्राचार एवं चर्चाकर उक्त समस्या के समाधान निकाने की बात कही थी। जिसका जल्द ही समाधान निकालते हुए उर्दू एवं मराठी मीडियम के विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।
पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि सरकार द्वारा रूक जाना नहीं योजना इसलिए लागू की है कि विद्यार्थियों को अवसर मिले। उन्होंने बताया कि बुरहानपुर जिले में संचालित उर्दू माध्यम के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम 2023 में लगभग 180 छात्र अनुत्तीर्ण हुए है।
यह छात्र ‘‘रूक जाना नहीं‘‘ योजना अंतर्गत परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते है, किंतु पोर्टल पर उर्दू एवं मराठी के छात्रों को सुविधा उपलब्ध नहीं है। इन विद्यार्थियों के लिए समस्याओं का समाधान करते हुए अतिशीघ्र ही विशेष व्यवस्था की जा रही है।
Tags
बुरहानपुर समाचार