दरअसल कुछ युवकों के बीच कहा सुनी हुई और देखते ही देखते यह विवाद में बदल गई जिसमें 20 वर्ष युवक हुसैन पिता इस्माइल निवासी दौलतपुरा का दो युवकों अकबर हारून ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची दोनों युवकों को गिरफ्तार कर कोतवाली थाने पहुंचाया ।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है घटना के समय मयूर अरुण गवले और एक अन्य युवक भी साथ था अरुण ने बताया अकबर और हारून ने हुसैन का गला रेता हम दोनों उसे उठाकर अस्पताल लाए लेकिन उसकी मौत हो गई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags
बुरहानपुर समाचार