गणपति नाका पुलिस ने तीन दिन के अंदर किया युवती के चर्चित अंधे कत्ल का पर्दाफाश , बदनामी के डर से मोहल्ले के ही आरोपियों द्वारा की गई थी युवती की हत्या

बुरहानपुर - पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश व नगर पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना गणपति नाका पुलिस ने आजाद वार्ड में हुए युवती के जघन्य हत्याकांड का खुलासा तीन दिन के अंदर कर दिया है। आरोपियों द्वारा युवती पर गलत निगाह रखने की बात का खुलासा होने पर होने वाली बदनामी के डर से की गई हत्या। दिनांक 12.11.2022 को फरियादी हमीद साहब पिता अमीन साहब उम्र 40 साल निवासी आजादवार्ड  द्वारा अपनी लड़की शाहीन बी पिता हमीद साहब उम्र करीबन 15 वर्ष निवासी आजादवार्ड के दिनांक 11.11.2022 को शाम 06.00 बजे घर से लापता होने एवं तलाश के दौरान उसका शव जलालउद्दीन बाबा की दरगाह के अंदर मिलने की सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतका के शव एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक निरीक्षण करने पर मृतिका शाहीन बी की मृत्यु असामान्य परिस्थतियो में होने एवं उसके साथ किसी तरह की घटना की आशंका पर थाना गणपतिनाका पर अपराध क्रमांक 643/22 धारा 302,201 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। 
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही -
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर जघन्य हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा भौतिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाये गये एवं संदेह के आधार पर संदेही मोहल्ले के रहने वाले ईशाक उर्फ बाबा पिता इस्माईल एवं सत्तार पिता अब्दुल गफ्फार को अभिरक्षा में लेकर हिकमत अमली एवं कड़ाई से पूछताछ करते उक्त संदेहियों द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए उनके द्वारा घटना कारित करना बताया गया।
वारदात का तरीका -
मृतिका शाहीन बी आरोपीगणो के घर आना जाना करती थी। आरोपीगण मृतिका पर गलत निगाह रखते थे। मृतिका ने यह बात आरोपियों के परिजनों व अपने माता–पिता को बताने के लिये बोला था। आरोपियों ने अपनी बदनामी छुपाने के डर से उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई । दिनांक 11.11.2022 को आरोपी ईशाक उर्फ बाबा के घर कोई नही होने से मौके का फायदा उठाकर ईशाक द्वारा मृतिका शाहीन बी को अपने घर बुलाने के लिये अम्मी द्वारा बुलाने का बहाना बनाकर घर में भेजा एवं उसके पीछे-पीछे ईशाक उर्फ बाबा एवं सत्तार भी ईशाक के घर चले गये। दोनो आरोपियो द्वारा षडयंत्र पूर्वक मृतिका शाहीन बी का मुँह बंद कर गले पर फंदा लगाकर खींच दिया। जिससे शाहीन बी की मृत्यु हो गई। दोनों आरोपियों द्वारा साक्ष्य को छुपाने की नियत से मृतिका के हाथ-पैर बांध कर मृतिका का शव आरोपी ईशाक के घर पर छुपाकर रख दिया और बाद में आधी रात के अंधेरे में मृतिका का शव उठाकर घर के सामने सुनसान दरगाह में फेंक दिया। जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी ईशाक उर्फ बाबा एवं सत्तार को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है। 
गिरफ्तार आरोपीगणो के नाम -
(1) ईशाक उर्फ बाबा पिता इस्माईल उम्र 22 साल निवासी वार्ड नंबर 23, आजादवार्ड थाना गणपतिनाका जिला बुरहानपुर।
(2) सत्तार  पिता अब्दुल गफ्फार उम्र 30 साल निवासी वार्ड नंबर 23, आजादवार्ड थाना गणपतिनाका जिला बुरहानपुर।
सराहनीय भूमिका -
अंधे कत्ल के पर्दाफाश करने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गणपति नाका निरीक्षक टी.सी. शिंदे, उनि. शहाबुद्दीन कुरैशी, उनि. बसंती चौहान, सउनि शैलेष पाल , सउनि मोह. तसलीम , सउनि सुरेन्द्र सिंह राजपूत, प्र.आर. धनराज पाटिल, प्र.आर.  तारक अली , प्र.आर. विजय , प्र.आर. संदीप मोरे , प्र.आर.  शफीउद्दीन, आऱ. सुधीर निंबालकर ,आर. महेश प्रजापति, आर. यशवंत तिजारे , आर. शादाब अली, म.आर. दिपाली वास्कले , म.आर. गोरा, म.आर. भारती , चालक आर. ब्रजेश कैथवास की मुख्य भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post