बुरहानपुर. सिंधीपुरा आजाद वार्ड अलीम फैजुल्ला मस्जिद के पास में 15 वर्षीय बालिका का शव मिलने पर पुरे इलाकेए सनसनी फैल गई।
घर के पास ही एक दरगाह धार्मिक स्थल के अंदर झाडिय़ों में शव पड़ा मिला।
बालिका का शव मिलने की सूचना पर गणपति थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
लोगों की भीड़ को हटाकर शव की पहचान की गई। एसपी, एएसपी, सीएसपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया प्राप्त जानकारी अनुसार शाहीन बी पति अब्दुल हमीद शाह 15 वर्षीय बालिका शुक्रवार शाम 6 बजे के बाद अपने घर से लापता हो गई थी।
परिवार के लोगों ने आसपास तलाश करने के बाद देर रात थाने पहुंचकर शिकायत की।
शनिवार सुबह 8 बजे आसपास के लोगों ने बालिका कों धार्मिक स्थल के अंदर झाडिय़ां में देखा।
बालिका के दोनों हाथ,पैर बंधे होने के साथ ही शरीर पर चोट के निशान भी मिले। आजाद वार्ड में बालिका का शव मिलने की सूचना पर गणपति थाने का बल दल मौके पर पहुंचा।
घटना स्थल से लोगों की भीड़ को हटने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है एसपी राहुल कुमार लोढ़ा मौके पर पहुंचे और पुलिस अफसरों के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को बारीकी से देखा घटना स्थल के आसपास के घरों में भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा कि जांच में हत्या का मामला 302 दर्ज कर लिया गया है पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags
बुरहानपुर समाचार