स्वैच्छिक संस्थाओं की क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस हुई असमानता,लीडरशिप डेवलपमेंट,संस्था प्रबंधन और लक्ष्यों पर चर्चा

भोपाल - अटल बिहारी वाजपेई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल द्वारा स्वैच्छिक संस्थाओं की क्षमता वृद्धि हेतु पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 

द्वितीय दिवस पर संगठनात्मक संरचना और प्रणाली पर आधारित विषयों के तहत प्रथम सत्र मे विविधता, समता और समावेश,जाती लिंग और असमानता आदि विषय पर "प्रदान" संस्था से अर्चना सिंह जी ने अपना व्याख्यान विस्तार से दिया। 

द्वितीय सत्र में लीडरशिप क्वालिटी, नेतृत्व का उपयुक्त दृष्टिकोण और मूल्यों का विकास विषय पर मोटिवेशनल स्पीकर पंकज चतुर्वेदी जी ने अपना व्याख्यान दिया ।

तृतीय सत्र में शासन और प्रबंधन की भूमिकाएं और जिम्मेदारियां ,प्रबंधन के कार्य विषय पर "डिबेट" संस्था के निर्देशक अमिताभ सिंह ने अपने विचार रखे ।
अंतिम सत्र में संस्थान के वरिष्ठ सलाहकार श्री मनोज जैन जी ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं को सभी सामाजिक पहलुओं और सरोकारों को अपनाना चाहिए और चिड़िया की आंख की भांति लक्ष्य को साधना चाहिए।

कार्यशाला के अंत मे खुला सत्र आयोजित किया गया जिसमें बुरहानपुर से डॉ. मनोज अग्रवाल, नरसिंहपुर से आनंद दुबे,शाजापुर से नवीन वर्मा,हरदा से प्रह्लाद नागवे ने अपने विचार व अनुभव सांझा किये ।



Post a Comment

Previous Post Next Post