नवाँकूर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फूटन समिति चाँदगढ़ द्वारा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बंभाडा में "मध्य प्रदेश स्थापना दिवस" के अवसर प्रभातफेरी निकाली गयी

बुरहानपुर -  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद बुरहानपुर के अंतर्गत 1 नवम्बर 2022 को नवाँकूर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फूटन समिति चाँदगढ़ द्वारा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बंभाडा में "मध्य प्रदेश स्थापना दिवस" के अवसर पर स्कूल परिसर में स्कूल प्राचार्य ने ध्वजारोहन किया व राष्ट्रगान हुआ।
सुख का दाता सबका साथी,शुभ का ये संदेश हैं! मां की गोद पिता का आश्रय,मेरा मध्यप्रदेश हैं!!सभी ने यह गीत गाया । 

स्कूल से प्रभात फेरी गाव के प्रमुख मार्गो से होते हुये निकाली गई । बच्चों ने "मध्य प्रदेश स्थापना दिवस"-- अमर रहे ,अमर रहे ।
भारत माता की-जय "देश भक्ति  के नारे लगाये ।इस अवसर पर  स्कूल के प्राचार्य रविन्द्र महाजनजी,प्रभारी प्राचार्य श्रीमती वैशाली पाटिलजी,प्रधान पाठक पंडितराव चौधरीजी तथा शिक्षक कैलाश राऊतजी,संजय पाठकजी,श्रीमती स्वाती चौधरीजी,मनोज महाजनजी नवांकुर संस्था अध्यक्ष मिलिंद तलेकरजी उपाध्यक्ष पवन राखौंडे जी सभी शिक्षक,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post