पुलिस गिरफ्त में आए खालिस्तानी समर्थक का नाम आसन सिंह पिता गोपाल सिंह बताया जा रहा हैं। यह खरगोन जिले के भगवानपूरा का रहने वाला हैं। फ़िलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्त में ले लिया है अब उससे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए खालिस्तानी समर्थक से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
बुरहानपुर पुलिस ने जनवरी में शिकारपुरा थाना अंतर्गत अवैध हथियारों की सप्लाय करते हुए कुछ लोगों को पकड़ा था। अवैध हथियारों की इस सप्लाय में तीन आरोपी तो पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे लेकिन चौथा आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गया था।
बुरहानपुर पुलिस के मुताबिक उन्हें इनपुट मिला था की चौथा आरोपी आसन सिंह खालिस्तानियों के संपर्क में हैं तभी से पुलिस उसपर नजर बनाए हुए थी। पुलिस को जब पुख्ता प्रमाण मिले तो 31 जुलाई को बुरहानपुर पुलिस ने आसन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।
बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी खालिस्थान मूमेंट से कनेक्टेट है इस तरह का इनपुट हमें जनवरी में मिला था। उसपर हमने दबिश देकर उस समय 21 देसी कट्टे पकडे थे। उस समय यह दो आदिवासियों को सामने रख कर देसी कट्टे बेच रहे थे उन्हें भी हमने गिरफ्त में ले लिया था। लेकिन उस समय यह लोग भाग निकले थे। उसमे से एक आरोपी जिसका नाम नरेंद्र निहंग सिकलीगर उसको हमने कुछ दिन बाद ही पकड़ लिया था लेकिन इस पुरे मामले का मास्टर माइंड आसन सिंह सिकलीगर 31 जुलाई को हमारे हथ्थे चढ़ा। हमने उसकी एक दिन की पीआर ली थी आज फिर से उसकी पीआर बढ़ाने के लिए उसे कोर्ट पेश करेंगे।
