बुरहानपुर/2 अगस्त, 2022/- मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोेपाल के निर्देशानुसार आर्ट एण्ड क्राफ्ट अंतर्गत स्थानीय कला उत्पाद विकास प्रोग्राम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के मुख्य आतिथ्य में बनाना फाइबर क्राफ्ट प्रशिक्षण सह उत्पाद विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यूनिट मंगलम कल्पपत्र इन्डस्ट्रीज में आयोजित रहा।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने उपस्थित महिलाओं को बनाना फाइबर क्राफ्ट (वस्त्र, घरेलू साज-सज्जा सामग्री, कलात्मक वस्तुएं आदि का प्रशिक्षण सह उत्पाद विकास कार्यक्रम) के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि आप एक कलाकार के रूप में सक्रिय एवं क्रिएटिव रूप से प्रोडक्ट बनाये। आपके द्वारा तैयार किये गये प्रोडक्ट को खरीदा जायेगा। जिससे आपको रोजगार एवं आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। आप पर्यटन बोर्ड के इस कार्यक्रम में साझेदारी के रूप में कार्य करेंगी। जिससे जिले में स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने श्री मेहुल श्रॉफ द्वारा किये जा कार्यो कीे सराहना करना उन्हें प्रोत्साहित किया।
प्रशिक्षण सह उत्पाद विकास कार्यक्रम के तहत श्री धर्मेन्द्र पाटील को प्रशिक्षण हेतु मास्टर टेªनर्स नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर डीएटीसीसी के सदस्य डॉ.एम.एस.तारिक, श्री कमरूद्दीन फलक, श्री नागेन्द्र मेहता उपस्थित रहेे।
Tags
बुरहानपुर समाचार