बिना टेंडर के कबाड़ में बेचा जिला अस्पताल का लाखों का सामान


बुरहानपुर - पुराने जिला अस्पताल का अनुपयोगी सामान जिसमें पलंग स्ट्रेचर सहित अन्य उपकरण शनिवार को गणपति थाने के पीछे एक कबाड़ की दुकान के बाहर नजर आए कुछ लोगों ने यह देखकर मीडिया से शिकायत की, कि अस्पताल प्रबंधन ने बिना टेंडर जारी किए सामान कबाड़ में बेच दिए। 

करीब 4 ट्रकों में सामान लोड कर एक कबाड़ दुकान पर भेजा गया कबाड़ के दुकान संचालक ने कहां की यह सामान जिला अस्पताल से मिला है ।
वही मामले में जब जानकारी ली गई तो सिविल सर्जन डॉक्टर शकील अहमद ने कहा कि इसके लिए एक कमेटी बनी है जो कि अंतिम निर्णय लेंगी कमेटी में सिविल सर्जन भी शामिल है लेकिन लापरवाही के मामले में खुल कर जवाब नहीं दे पाए। 
उन्होंने कहा कि आरएमओ से चर्चा कर ले वह बता देंगे कहां लापरवाही हुई ।
हम आपको बता दें कि बुरहानपुर में नए जिला अस्पताल कल निर्माण करीब 30 करोड़ की लागत से हुआ है इसलिए पुराने जिला अस्पताल का अधिकांश सामान अनुपयोगी हो गया था जो काफी लंबे समय से रखा पड़ा था सामान की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है जो बिना टेंडर के बेच दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post