जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत हुई संपन्न , 12 खंडपीठों द्वारा प्रकरणों का हुआ निराकरण

बुरहानपुर  - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष अतुल्य सराफ के मार्गदर्शन में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया
नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ अतुल्य सराफ प्रधान जिला न्यायाधीश  मोहन पी0 तिवारी प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अन्य न्यायाधीशगण आशुतोष शुक्ल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, युनुस पटेल,अध्यक्ष अधिवक्ता संघ द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यगण एवं अन्य अधिवक्तागण, समाजसेवी सदस्य, न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे


सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशुतोष शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि  न्यायालय में गठित 12 खंडपीठों में राजीनामा योग्य विभिन्न प्रकार के 2514 प्रकरण रखे गये। जिसमें न्यायालय में लंबित 197 प्रकरण का निराकरण किया गया । जिसमें 34876227 अवार्ड राशि पारित की गई। नेशनल लोक अदालत में 479 व्यक्ति लाभान्वित हुये। प्रिलीटिकेशन बैंकों के प्रकरण, नगर पालिका के सम्पत्ति कर, जलकर तथा विद्युत विभाग, बीएसएनएल, परिवार परामर्श केन्द्र, वन स्टॉप सेंटर के प्रकरण भी रखे गए। उक्त लोक अदालत में प्रिलीटीगेशन के 7127 प्रकरण रखे गये। जिसमें से 572 प्रकरण निराकृत किये गये जिसमें 11386294 अवार्ड राशि पारित की गई। जिसमें 585 व्यक्ति लाभान्वित हुये

Post a Comment

Previous Post Next Post