बुरहानपुर - जिले के पुष्पक बस स्टैंड पर एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला एक माँ अपने तीन बच्चो को तेज़ धूप की लपटों से बचाने के लिए सीमेंट की कुर्सी का सहारा लिया गया निगम की लापरवाही के चलते यात्रियो को तेज धूप में परेशान होने को मजबूर है यात्रियो के लिए नही है बना हुआ है टिन शेड बुरहानपुर पुष्पक बस स्टैंड पर निगम की लापारवाही के चलते यात्री परेशान है मार्च का महीना है भीषण गर्मी चल रही है इस समय शहर में रोज दूर दराज से आने वाले यात्रियों को धूप से बचने के लिए सीमेंट की बनी कुर्सियों को सहारा लेना पड़ता है ऐसा ही मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जंहा बुरहानपुर बस स्टैंड पर एक यात्री मा अपने बच्चो को तेज धूप से बचाने के लिए बस स्टैंड पर यात्रियो के विश्राम के लिए लगाई गई सीमेंट की कुर्सियों के नीचे बैठकर तेज धूप की लपटों से बचाने का प्रयास करती नजर आ रही है यह दृश्य देख यंहा के बस क्लीनर और दूसरे यात्रियो के मन मे भी दया का भाव जागृत हो गया और इस लापरवाही के चलते निगम को कोसते भी नजर आए दरअसल कुछ यात्री लंबी दूरी तय करके बस स्टैंड पहुचे थे किंतु घर जाने के लिए बस ना होने के कारण इन्हें पुष्पक बस स्टैंड पर ही इंतजार करना पड़ रहा था किंतु तेज धूप के चलते एक माँ अपने बच्चो को धूप से बचाने के लिए यंहा बने सीमेंट के कुर्सियों का सहारा दिलया जबकि निगम द्वारा पूर्व में भी यंहा तीन शेड लगाये गए थे किंतु शरारती तत्वों द्वारा इसे तोड़ दिया गया था किंतु नगर निगम ने इस और ध्यान नही दिया और अब गर्मी का मौसम प्रारंभ हो चुका है किंतु यंहा निगम द्वारा कोई व्यवस्था नही की जा रही है लोगों का कहना है कि धूप काल से बचने के लिए नहीं टिन के शेड बने हुए हैं नहीं पीने के लिए पानी मिलता बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए व्यवस्था पूरी तरह से ठप है अब देखना यह होगा कि ऐसी तस्वीरें सामने आने के बाद भी नगर निगम यात्रियों को तेज धूप से बचने के लिए व्यवस्था कर पाता है या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।