बुरहानपुर- शनिवार को शाहपुर के मंगलम परिसर में नेहरू युवा केन्द्र के आस-पड़ोस में युवा संसद कार्यक्रम में मुख्य अथिति युवा नेता गजेंद्र पाटिल शामिल हुए। जिले के होनहार खिलाड़ियों को खेल सामग्री का वितरण किंया। साथ ही खिलाड़ियों को पुलिस एवं सेना में भर्ती का प्रशिक्षण देने के लिए आश्वस्त किया। पाटिल ने कहा जिले के युवाओं को पुलिस एवं सेना भर्ती का प्रशिक्षण देने के लिए पुलिस अधीक्षक से बात करेंगे। सुबह या शाम के समय 2 घण्टे का प्रशिक्षण का समय तय किया जाएगा। पुलिस जवान हर दिन युवाओ को भर्ती के गुर सिखाएंगे। इससे युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलेगा। युवा पुलिस या सेना में भर्ती हो सकगे। अब तक इस तरह के प्रयास नहीं हुए है। इस कारण युवाओ को मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है। बुरहानपुर जिले के युवा प्रतिभा के धनी है। बस आवश्यकता है उनको सही मार्गदर्शन की। इस दौरान वरिष्ठ युवराज महाजन वीरेंद्र तिवारी,विनोद चौधरी, विक्रम सिंह चौहान सुशांत सिंह दिखित, दीपक पाटिल सहित सैकड़ों युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे