यदि आपके मसूड़ों और दांतों में रहता है दर्द तो आप इन देशी घरेलू नुस्खे अपना कर पा सकते हैं आराम


आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर दांत और मसूड़े के दर्द से राहत पा सकते हैं.

पीरियोडोंटल समस्या से कैसे पाएं छुटकारा

1- नीलगिरी का तेल- अगर आपको मसूड़ों में इंफेक्शन है तो आप नीलगिरी का तेल लगा सकते हैं. नीलगिरी का तेल एंटी इन्फ्लामेट्री डिसइन्फेक्टेंट गुणों से भरपूर होता है. इससे घटते मसूड़ों का इलाज किया जा सकता है और नए गम सेल्स बनते हैं.

2- नमक- दांत और मसूड़ों से जुड़ी समस्या होने पर नमक का उपयोग किया जाता है. नमक बैक्टीरियल एजेंट की तरह काम करता है. इससे जम्स की सूजन कम हो जाती है. मसूड़ों और दांत से जुड़ी समस्या होने पर नमक के पानी से कुल्ला करने की सलाह दी जाती है.

3- ग्रीन टी- दांत और मसूड़े को हेल्दी रखने के लिए ग्रीन टी पीने की सलाह दी जाती है. ग्रीन टी दांत और मसूड़ों की कई बीमारियों को दूर करती है. आपको रोजाना 1-2 कप ग्रीन टी जरूर पीनी चाहिए.

4- हल्दी- दांत में दर्द होने पर या फिर मसूड़ों से जुड़ी समस्या होने पर आपको हल्दी का इस्तेमाल करना चाहिए. हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है. मसूड़ों की सूजन या खून आने पर आप हल्दी लगा सकते हैं.

5- एलोवेरा- एलोवेरा भी ओरल हेल्थ के लिए एक औषधि है. ऐलोवेरा जेल को मसूड़ों पर लगाने से आराम मिलता है. पीरियडोंटल की समस्या होने पर एलोवेरा लगाने से आराम मिलता है.

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



Post a Comment

Previous Post Next Post