जिले के किसान ने कर्ज़ से परेशान होकर की खुदकुशी, तीन लाख का था कर्ज,अधिकारी बता रहे खुदकुशी का अन्य कारण


बुरहानपुर : 
बुरहानपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तारापाटी गांव में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की है। किसान पर सोसाइटी का 3 लाख रुपए का कर्ज चला आ रहा था, जिससे किसान काफी परेशान था। लगातार सोसाइटी वाले किसान को नोटिस भेज रहे थे, जिससे तंग आकर किसान ने आत्महत्या कर ली है।
जांच करने एसडीएम ग्राम तारापाटी पहुंचे। परिजनों से जो जानकारी मिली है, उसी आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
दरअसल, बुरहानपुर जिले के ग्राम तारापाटी में किसान परसराम ने कर्ज से परेशान होकर मौत को गले लगाया है। पिछले कई दिनों से किसान परेशान था। सोसायटी वाले बार-बार नोटिस भेजकर किसान पर दबाव बना रहे थे। इससे तंग आकर किसान फांसी के फंदे से झुल गया। उसने अब अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इसे लेकर किसान के बेटे गणेश से चर्चा की गई तो उसने बताया कि उसके पिता ने ग्राम सितापुर के सोसाइटी से लगभग 2.5 लाख रूपये का लोन लिया था।
किसान के बेटे ने बताया कि बार-बार फसल खराब होने और फसल के दाम कम मिलने के चलते किसान लोन की राशि का भुगतान नहीं कर पाया। इससे किसान पर ब्याज सहित लोन की राशि 3 लाख रुपये के आसपास पंहुच चुकी थी। इसे लेकर किसान काफी परेशान था और इसी टेंशन के चलते वह शराब पीने लग गया। वहीं, सोसाइटी की तरफ से भी लगातार नोटिस मिल रहा था।
किसान की खुदकुशी के बाद कई संगठनों ने इसका विरोध किया है। संगठनों का कहना है कि गलत नीतियों की वजह से किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। इसकी वजह से किसान काफी परेशान रहते हैं और कर्ज के तले दबे रहते है। इसी से परेशान होकर किसान घातक कदम उठा रहे हैं। इसे लेकर अब किसान संगठन चुप नहीं रहेगा। अगर सही निर्णय नहीं हुई तो इसे लेकर उग्र आंदोलन होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post