सनसनी खेज वारदात ,पत्नी पर झगड़े की वजह से कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला फिर लगाई खुद को फांसी


बुरहानपुरबुरहानपुर जिले के पंधार क्षेत्र में खाना मांगने की बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर किया और फांसी के फंदे पर झूल गया.
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा. वहीं गंभीर घायल पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है.

घटना पांधार क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार,शूरसिंह का पत्नी पिंकी से खाना मांगने की बात पर झगड़ा हुआ था. इस दौरान तैश में आकर सुर सिंह ने अपनी पत्नी पर घर में रखी कुल्हाड़ी से हमलाकर मौके से फरार हो गया था. घटना के बाद घायल पिंकी को परिजन जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

इधर, अगले दिन जब शूरसिंह घर नहीं पहुचा तो परिजन उसे तलाशते हुए घर के पास ही जंगल पहुंचे. जहां पेड़ पर फांसी के फंदे से उसका शव लटका मिला. 

परिजन इसकी सूचना निंम्बोला पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है.



Post a Comment

Previous Post Next Post