बुरहानपुर - नारों के साथ भावसार क्षत्रीय समाज बुरहानपुर के सैकड़ों समाज सेवकों तथा जिले के हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रेषित किया इस अवसर पर स्थानीय भावसार क्षत्रीय समाज के अध्यक्ष एडवोकेट संतोष देवताले ने कहा कि धार्मिक ज्वलंत मुद्दे पर उच्च न्यायालय द्वारा की गई टिप्पणी को हर्षा ने सोशल मीडिया पर आगे बढ़ाया था,इसी से खफा होकर कर्नाटक शिमोगा के कुछ असामाजिक तत्वों ने 20 फरवरी को रात्रि 9:00 बजे आम चौराहे पर चाकुओं से गोद गोद कर हर्षा भावसार की हत्या कर दी यह निर्मम हत्या संविधान में दिए गए स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति के अधिकार पर करारा प्रहार है और ऐसे गुंडा तत्वों को यदि सजा नहीं दी जाती है तो देश में अराजकता की स्थिति निर्मित हो जाएगी देवताले ने देश के प्रधानमंत्री से आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुए मामले को फास्टट्रैक के माध्यम से चलाया जा कर मृतक हर्षा भावसार के परिवार को शीघ्र न्याय दिलाए जाने की मांग की है आपने यह भी कहा है कि हर्षा भावसार उसके परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा एक करोड रुपए की सहायता राशि स्वीकृति जाना चाहिए इस अवसर पर बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक की ओर से एडवोकेट हेमेंद्र गोविंदजी वाला ने भी अपने विचार अभिव्यक्त किए ज्ञापन के समय सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र पाटील, व्रहद गुजराती समाज के अध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से अधिवक्ता जगदीश वाले,भावसार क्षत्रीय समाज के जयंतीलाल नवलखे,युवा परिषद अध्यक्ष विशाल कासीकर,दिलीप चौधरी, दिनेश धारे ,मुकेश मगरे ,देवेंद्र मालवीय, हितू मालवीय मीनल भावसार, कल्पना भावसार सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे ज्ञापन के पश्चात उपस्थित समाज जन ने 2 मिनट का मौन धारण कर मृतक हर्षा भावसार को श्रद्धांजलि अर्पित की! यह जानकारी समाज के सचिव कैलाश भागवत और शिवम मगरे ने दी
Tags
बुरहानपुर समाचार