वॉटर रिचार्ज रिसोर्सेज की मैपिंग करें - कलेक्टर प्रवीण सिंह

बुरहानपुर -  पौधारोपण को जनआंदोलन बनाने के लिए मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन शिवराज सिंह चौहान के संकल्प को जनभागीदारी से महाअभियान का रूप दिया जा रहा है मध्य प्रदेश में पौधारोपण महाअभियान राज्य शासन के निर्णय अनुसार 1 मार्च से 5 मार्च, 2022 तक अधिक से अधिक संख्या में पौधों का रोपण किया जायेगा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह ने शासन के निर्णयानुसार 1 मार्च से 5 मार्च, 2022 तक चलाये जा रहे पौधारोपण महाअभियान के लिए समस्त विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रेषित किये है 2 मार्च को मुमताज बेगम मकबरे के समीप होगा पौधारोपण
पौधारोपण महाअभियान अंतर्गत प्रत्येक विभाग द्वारा लक्ष्य निर्धारित करके पौधारोपण कार्य किया जायेगा तथा पौधारोपण के उपरांत फोटोग्राफ्स वायु दूत एप पर अपलोड किये जायेंगे समस्त विभागों के लिए लक्ष्य निर्धारित किये गये है जनअभियान परिषद के लिए 5 हजार का लक्ष्य तय किया गया है जिसके तहत मुमताज बेगम के मकबरे के समीप भूमि समतल कर 2 मार्च को कलेक्टर प्रवीण सिंह की उपस्थिति में 2500 पौधों का रोपण किया जायेगा कृषि उपज मण्डी में 1 हजार पौधें, सर्किट हाउस में 100 इत्यादि विभिन्न चयनित स्थानों पर विभागों द्वारा भी निर्धारित लक्ष्य अनुसार पौधारोपण किया जायेगा समय सीमा की बैठक में वन विभाग से अनुमति लेने वाले प्रकरणों के संबंध में संबंधित विभाग द्वारा की गई कार्यवाहियों की जानकारी कलेक्टर प्रवीण सिंह ने ली उन्होंने भूमि आवंटन के प्रकरणों पर विस्तृत रूप से समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारी से वस्तुस्थिति, खकनार में स्थापित किये जाने वाले डिग्री कॉलेज के संबंध में हो रही कार्यवाही के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली जल जीवन मिशन के तहत जिले में किये जा रहे कार्यो का  सेंटर से आयी टीम ने सराहना करते हुए जिला प्रशासन की प्रशंसा की है इस संबंध में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी की विभाग की टीम को बधाई दी है तथा उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत किये जाने वाले आगामी कार्यो, वॉटर रिचार्ज रिसोर्सेज, जलसंरक्षण हेतु बनाई जा रही संरचनाओं की पंचायतवार मैपिंग करने तथा कार्ययोजना बनाने हेतु निर्देशित किया डाबिया फाल्या, सुख्ताखुर्द जैसे अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के रिसोर्स तैयार करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिये। बैठक में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिले की समस्त स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में पानी की व्यवस्था उपलब्ध एवं चालू अवस्था में होने की रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया सीएम हाउस से प्राप्त शिकायतों, विभिन्न आयोगों से प्राप्त शिकायतों तथा अन्य समय सीमा के पत्रकों पर विभागवार समीक्षा की गई कलेक्टर प्रवीण सिंह ने समस्त विभागों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों में प्रतिदिवस कार्य करें तथा संतुष्टीपूर्वक बंद की गई शिकायत के संबंध में प्रतिदिवस जानकारी डिस्ट्रिक्ट ग्रुप में शेयर करना सुनिश्चित करें आयुष्मान सप्ताह की अवधि में वृद्धि अब 15 मार्च तक बनायें जायेंगे आयुष्मान कार्ड अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने निकायों को प्रगति लाने के निर्देश दिये विदित है कि जिले में आयुष्मान सप्ताह की अवधि में वृद्धि की गई है अब आयुष्मान अभियान अंतर्गत 15 मार्च, 2022 तक आयुष्मान कार्ड तैयार किये जायेंगे पात्र हितग्राही अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निकटतम केन्द्रों शिविर ग्राम पंचायतों पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकतें है इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, एसडीएम नेपानगर ज्योति शर्मा, एसडीएम बुरहानपुर के.आर.बडोले, डिप्टी कलेक्टर दीपक चौहान, डिप्टी कलेक्टर हेमलता सोलंकी, कृषि उपसंचालक एम.एस.देवके, उद्यानीकि उपसंचालक आर.एन.एस.तोमर सहित अन्य जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post