कोरोना संक्रमण रोकथाम एवं बचाव हेतु व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक , एएनएमटीसी सेंटर में फीवर क्लीनिक संचालित, कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण


बुरहानपुर/3 जनवरी, 2022/-कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट श्री प्रवीण सिंह के कुशल मार्गदर्शन में बुरहानपुर जिले में संपूर्ण जिला प्रशासन ने विगत दो वर्षो में आये कोरोना संक्रमण के विभिन्न पहलुओं पर कड़ी निगरानी के साथ तथा जिलेवासियों से आपसी समन्वय बनाते हुए कोरोना को परास्त किया। जैसा कि आप जानते है कि जिले में गत दिवस कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मामला सामने आया है। स्थिति के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन की टीम अपने एक्शन मोड में है। इसी श्रृंखला में कलेक्टर श्री सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टेªट कार्यालय सभाकक्ष में कोरोना की तीसरी लहर को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने एवं उचित प्रबंधन हेतु स्वास्थ्य विभाग की बैठक आयोजित रही। 
यह रहे उपस्थित 
बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, डिप्टी कलेक्टर श्री दीपक चौहान, नगर निगम आयुक्त श्री एस.के.सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सिसोदिया, सिविल सर्जन डॉ.शकील खान, डॉ.प्रतीक नवलखे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.वाय.बी.शास्त्री, डॉ.गौरव थावानी सहित स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
व्यवस्थाओं की समीक्षा कर, दिये दिशा-निर्देश 
आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु पूर्व में बनाई गई व्यवस्थाओं को सक्रिय करने के निर्देश दिये। उन्होंने होम क्वारेंटाईन पोस्टर, चेक पोस्टों पर इस्तेमाल होने वाले पोस्टर तथा अन्य पोस्टरों के साथ ही आवश्यक दस्तावेज को तैयार करके प्रिन्ट करवाने के निर्देश दिये। बनाये गये नवीन रोस्टर का फॉलोअप लेने हेतु सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया। उन्होंने कोविड वार्ड में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था सुनिश्चित करने, एम्बुलेंस की उपलब्धता एवं कार्य स्थिति, सैंपलिंग की व्यवस्था, कोविड नियंत्रण हेतु आवश्यक संपूर्ण संसाधन की अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिये। इसके साथ ही कोविड नियंत्रण एवं प्रबंधन के लिए होने वाली समस्त गतिविधियों को संपन्न कराने हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी आदेश जारी करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। 
सौंपे कार्य-दायित्व   
कोविड वार्ड का इंचार्ज डॉ.सोलंकी, ऑक्सीजन मॉनीटरिंग श्री सतीश केलकर तथा एएनएमटीसी का इंचार्ज डॉ.दर्पण टोके को बनाने हेतु निर्देशित किया गया। 15 से 18 वर्ष के बालक-बालिकाओं के टीकाकरण के संबंध में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.वाय.बी.शास्त्री को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विद्यालय में हुए टीकाकरण की संख्या एकत्रित करें तथा जिन विद्यालयों में कम टीकाकरण हुआ है, संबंधित प्राचार्य को सूचित कर उनकी बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिये गये। 
एएनएमटीसी सेंटर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण 
जिला अस्पताल के पीछे स्थित एएनएमटीसी सेंटर में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार फीवर क्लीनिक संचालित किया जा रहा है। जहां ऐसे नागरिक जिन्हें सर्दी, खांसी, बुखार या कोविड के लक्षण है, तो वे यहां आकर अपनी जांच करवा सकते है। क्राईसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक में लिये गये निर्देशानुसार एएनएमटीसी सेंटर में 50 बेडों का कोविड केयर सेंटर बनाये जाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अतिरिक्त यात्रा करने या अन्य किसी उद्देश्य के लिए सैंपलिंग कराने की व्यवस्था पृथक रूप से की गई है। 
निरीक्षण के दौरान सेंटर की समुचित जानकारी एवं व्यवस्थाओं से डॉ.प्रतीक नवलखे ने कलेक्टर श्री सिंह को अवगत कराया। कलेक्टर ने निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, व्यवस्थित रूप से रिकार्ड रखने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी के मरीजों के लिए ओपीडी पर्ची बनवाने हेतु पृथक काउंटर तैयार करने हेतु स्थल का अवलोकन किया तथा शीघ्र ही व्यवस्थित रूप से काउंटर तैयार कर प्रारंभ करने के निर्देश दिये। 
कलेक्टर ने की अपील 
कलेक्टर श्री सिंह ने अपील करते हुए कहा कि जिले के ऐसे नागरिक जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है या ऐसे नागरिक जिन्होंने वैक्सीन की द्वितीय डोज नहीं ली है। वे शीघ्र ही अपना सुरक्षा का टीका लगवायें। उन्होंने नागरिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह टीका पूर्ण सुरक्षित है तथा असरकारक है, उन्होंने जिले के पालकगणों से अनुरोध किया है कि वे अपने 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण अवश्य करायें, ताकि हमारा जिला पूर्ण सुरक्षित रह सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post