रोको-टोेको अभियान जारी , बिना मास्क पहने मिलने पर की गई चालानी कार्यवाही

बुरहानपुर/3 जनवरी, 2022/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार आज से जिले में रोको-टोका अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत आज बिना मास्क पहने मिलने वाले नागरिकों पर 15 टीमों द्वारा चालानी कार्यवाही की गई। अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत आज 263 नागरिकों पर 26 हजार 300 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है। वहीं थानावार कोतवाली थाना, शिकारपुरा, लालबाग, गणपति नाका, खकनार, शाहपुर, निम्बोला में 482 नागरिकों पर 48 हजार 200 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post